उत्तराखंड शहीद की बेटी की शादी को पूर्व सैनिकों ने यादगार बनाया..लगाए जय हिंद के नारे

कारगिल युद्ध में शहीद गिरीश सामंत की बेटी मेनका सामंत का विवाह बना यादगार, विदाई के समय भारत माता की जय के नारों के साथ गूंज उठा पूरा पंडाल
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand martyr Girish Samant: Marriage of Maneka  daughter of Uttarakhand martyr Girish Samant
Image: Marriage of Maneka daughter of Uttarakhand martyr Girish Samant

देहरादून: कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का रविवार को विवाह देहरादून में संपन्न हुआ और विवाह को पूर्व सैनिक संगठन में यादगार बना दिया। बता दें कि संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच में आशीर्वाद देकर कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित सभी लोग बेहद भावुक हो गए। कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राण गंवाने वाले शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के निवासी रोहित धपोला के साथ संपन्न हुआ और इस दौरान मेनका को आशीर्वाद देने के लिए पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूर भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया और विवाह को यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच में आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया और इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित सभी लोग बेहद भावुक हो गए। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा पंडाल गूंज उठा इस दौरान दुल्हन और उनकी मां शहीद को याद कर भावुक हो गए और दोनों की आंखें छलक गईं। समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं।