देहरादून: खनन के ट्रक ने स्कूटी को कुचला, युवक की मौत..गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंका..देखिए वीडियो

देहरादून में एक बार फिर से एक भीषण हादसा हुआ है। हादसे के बाद गांव वालों ने ट्रक को फूंक दिया। देखिए वीडियो
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dehradun truck fire: truck scooty collision in dehradun
Image: truck scooty collision in dehradun

देहरादून: खनन माफिया, जहां देखिए वहां बेखौफ हैं। उत्तराखंड में खनन माफियाओं ने तो अलग ही कोहराम मचाया हुआ है। इस बीच देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां सभावाला के पास खनन में लगे डंपर ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी में सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा शिमला बाईपास के पास शेरपुर की है। यहां खनन में लगे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी हादसा सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर स्थित श्री राम स्कूल के निकट तब हुआ जब स्कूटी सवार गोपाल निवासी शेरपुर अपनी प्राईवेट नौकरी से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक खनन वाहन डंपर UK 07 CB 3744 की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया। मृतक गोपाल की स्कूटी का नंबर UK07 BL 1620 बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। ये वीडियो देखिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: