Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ों में प्रकृति का किस तरह दोहन किया गया, इस बात से आप अच्छी तरह से वाकिफ हैं। पहाड़ों से लगातार छेड़छाड़ का नतीजा आपदा के रूप में सामने आ रहा है। पहले तो बारिश के वक्त में यानी बरसात के मौसम में कहीं कहीं भूस्खलन की खबरें आती थी लेकिन अब बीते 2-2 साल से लगातार हो रहे भूस्खलन क्या इशारा कर रहे हैं? सीधा मतलब है कि प्रकृति के साथ हम जितनी छेड़खानी करेंगे, उसी का जवाब प्रकृति भी हमें आपदा के रूप में देगी।
ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक का है । यहां सुबह 8 बजे लगभग गांव के एक बड़े हिस्से में भूस्खलन होने लगा। खबर है कि भूस्खलन की वजह से अब तक दो गौशाला और तीन शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सोशल मीडिया में इस भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हम आपको आगे दिखा रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने इस मामले में संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर तएक टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया है। तहशीलदार मंजू रावत का कहना है कि 11 परिवारों के कुल 62 लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है इस भूस्खलन से करीब 22 मरान खतरे की जद में हैं। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)