Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड सचिवालय स्थित सीएम कार्यालय में आज अचानक आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया लिया। जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मुख्य सचिव ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए है। जब कार्यालय में आग लगी उस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। इस बीच मौके पर मौजूद अधिकारियों की सक्रियता से ब़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। सूत्रों की माने तो घटना के बाद से ही घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है.