Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि उत्तराखँड में बीजेपी के सीएम फेस पुष्कर सिंह धामी अपनी ही विधानसभा से हार गए। उनके हारने के बाद कहा जा रहा था कि अब कौन बनेगा उत्तराखंड का नया सीएम? Pushkar Singh Dhami may be the next CM इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के अगले सीएम होंगे। बीजेपी थिंक टैंक पर इस बार किस तरह से प्लानिंग करता है, अगले 48 घंटे में ये तस्वीर भी साफ हो जाएगी। दरअसल पार्टी को जीत दिलाने की कोशिश में पुष्कर सिंह धामी अपना ही गढ़ नहीं बचा पाए। उनकी हार के बाद ये सवाल हर किसी के जहन में है कि क्या प्रदेश में अब फिर से मुख्यमंत्री को बदला जाएगा। पुष्कर सिंह धामी की बजाय किसे सीएम पद की बागडोर सौंपी जाएगी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत के साथ जीत रही है। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी, लेकिन बीजेपी खुलकर जीत का जश्न नहीं मना पा रही, क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ निराशा लगी है। सीएम रहते हुए पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के लिए कई बड़े काम किए। पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो खटीमा सीट से लगातार दो बार चुनाव जीत चुके थे। इस बार भी माना जा रहा था कि वो जनता का दिल जीतने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके चुनाव हारने के बाद प्रदेश के सियासी गलियारों में सीएम फेस को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि बीजेपी के राष्ट्रीय सूत्रों की तरफ से माना जा रहा है कि हारने के बावजूद धामी ही CM होंगे