Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी जवान राजेन्द्र सिंह शहीद हो गए। राजेन्द्र सिंह देवप्रयाग के ग्राम कोटी के रहने वाले थे।
उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। उनके शहीद होने के खबर मिलने के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के ढ़ोगरीबेड़ी में आईईडी लगाया हुआ था। खबर है कि यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आइटीबीपी के 53वीं बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहले से प्लांट किए आईईडी को नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल महेश बुरी तरह से जख्मी है। फिलहाल अस्पताल में उनका चल रहा है। वहीं, घटनास्थल पर पर पहुंचे एसपी सदानंद कुमार और नक्सल ऑपरेशन एसपी अक्षय ने कहा, नक्सलियों के पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है। साथ ही इलाके में अन्य आईईडी होने की शंका के चलते इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।