देहरादून में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, whatsapp पर हो रही थी लड़कियों की डील

dehradun में high profile call girls arrest की गई हैं। व्हाट्सएप के जरिए अलग-अलग राज्यों में एस्कॉर्ट सर्विस चल रही थी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
dehradun call girls arrest: high profile call girls arrested in dehradun
Image: high profile call girls arrested in dehradun

देहरादून: उत्तराखंड में तेजी से देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है। खासकर कि राजधानी देहरादून में देह व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में जुटी हुई है।

Dehradun Clementtown Call Girls Arrest

इसी कड़ी में एएचटीयू की टीम ने क्लेमेनटाउन थाना पुलिस के साथ मिलकर देह व्यापार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है और पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए देह व्यापार चलाते थे। दरअसल एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंचार्ज एसआई हेमंत खंडूरी ने बताया कि क्लेमेनटाउन क्षेत्र में देह व्यापार करवाने की उनको गुप्त सूत्रों से सूचना मिली जिसके बाद गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को रोका जिसमें चालक एवं तीन महिलाएं बैठी हुई थीं। पुलिस को देखते ही वाहन चालक थोड़ा परेशानी में आ गया जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। आगे पढ़िए

जब चालक से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गाड़ी में पीछे वाली सीट पर बैठी दोनों महिलाओं को लेकर देह व्यापार करने के लिए ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार चालक सचिन और पूजा पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे युवतियों एवं महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनको देह व्यापार में धकेल देते हैं। वह दिल्ली एवं अन्य जगहों से लड़कियों को लेकर आते हैं बता दें की पूजा पांडे एवं सचिन दोनों ही व्हाट्सएप के जरिए अलग-अलग राज्यों में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से देह व्यापार का धंधा चलाते हैं। इन्हीं ग्रुप के जरिए देह व्यापार का संचालन होता है। आरोपी व्हाट्सएप से ही ग्राहकों से सौदा तय कर महिलाओं एवं युवतियों को दिल्ली समेत अन्य राज्यों से देहरादून लाते हैं और ग्राहकों की इच्छा के अनुसार उन को अलग-अलग होटल में छोड़ देते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।