उत्तराखंड: दौलत के लिए रिश्तों का कत्ल, बहू को मरवाने के लिए ससुरालियों ने दी 7 लाख की सुपारी

पीड़ित महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद ससुराल वालों की नजर पति की संपत्ति पर है, वो उसे मरवाना चाहते हैं ताकि संपत्ति हासिल कर सकें।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haridwar civil lines anju supari murder case: 7 lakh supari given for murder in haridwar Civil Lines
Image: 7 lakh supari given for murder in haridwar Civil Lines

रुड़की: धन-संपत्ति के लालच में इंसान किस हद तक गिर जाता है, इसकी एक बानगी हरिद्वार में देखने को मिली।

haridwar civil lines anju supari murder case

यहां ससुराल वालों ने बहू को जान से मरवाने के लिए 7 लाख की सुपारी दे डाली, हालांकि आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब हो पाते, उससे पहले ही बहू को साजिश का पता चल गया। अब पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला रुड़की का है। जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर संपत्ति विवाद में उसे जान से मारने के लिए सात लाख की फिरौती देने का आरोप लगाया है। पीड़ित अंजू सिविल लाइंस कोतवाली की डिफेंस कॉलोनी में रहती हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में अंजू ने बताया कि 12 फरवरी 2021 को उसके पति मनीष का निधन हो गया था। पति के निधन के बाद ससुराल वालों की नजर पति की संपत्ति पर थी। पति की मौत के बाद अंजू को प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय तक ससुराल पक्ष के लोगों ने अंजू के परिवार का खर्चा उठाया लेकिन उसके बाद रुड़की लाकर छोड़ दिया। बहू अंजू का पति की संपत्ति को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद चला आ रहा है। अंजू का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसे अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि सात लाख रुपये में जान से मारने की फिरौती मिली है। एडवांस में चालीस हजार मिले हैं। बहू अंजू ने ससुरालियों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाकर जान माल का खतरा बताया है। अंजू की शिकायत पर पुलिस ने ससुर कालूराम, शुभम कुमार निवासी सहारनपुर, सचिन और विकास निवासी सहारनपुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।