Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
यहां गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका गया और निर्मम तरीके से हत्या की गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के पेट में 5 महीने का नवजात पल रहा था। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपितों को हिरासत में लिया है। सभी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि कुलदीप अपनी 21 वर्षीय पत्नी मंजू देवी और 3 साल की बेटी के साथ उत्तर उजाला बनभूलपुरा में किराए के मकान में रहता था। कुलदीप पेशे से मजदूर था। मंगलवार की देर शाम वो जब अपने कमरे में पहुंचा तो पड़ोसी भगवान दई ने उन्हें बताया कि दिन में उसकी पत्नी से मिलने के लिए कोई अंजान व्यक्ति आया था। उन्होंने बताया कि पहले भी वो व्यक्ति घर आ चुका है। ये सुनकर कुलदीप के होश उड़ गए। वो तुरंत अपने ससुराल हरिपुर सूखा मुखानी पहुंचा और अपनी सास, ससुर और साले को लेकर कमरे में पहुंचा। वहां एक बार फिर से उसने पड़ोसी भगवान दई से उनकी बात कराई। इस बीच मंजू और भगवान दई के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस बढ़ गई। बताया जा रहा है कि इस विवाद के बीच में ही भगवान दई, उसके पति और दो बेटों ने मंजू को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही मंजू की मौत हो गई। मंजू के परिजन आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। देर शाम आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।