Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड की शांत वादियां फिल्मी सितारों को खूब रास आ रही हैं। यहां फिल्मी सितारों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जो कि पर्यटन के लिहाज से राज्य के लिए शुभ संकेत है।
बुधवार को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा नैनीताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मॉल रोड पर शॉपिंग की, साथ ही एक रेस्टोरेंट में लजीज खाने का लुत्फ भी उठाया। साथ आए उनके परिजनों ने नैनी झील में बोटिंग की। करीब 2 घंटे नैनीताल में गुजार कर देर शाम जयाप्रदा अपने स्वजनों के साथ वापस लौट गईं। सूत्रों से पता लगा है कि पिछले 3 दिनों से जयाप्रदा रामनगर के कॉर्बेट नेशनल पार्क में रुकी हुई थीं बुधवार को वह परिजनों संग नैनीताल घूमने पहुंची। उनके आने की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मल्लीताल में भारी भीड़ जुटने के बाद जयाप्रदा को वापस जाना पड़ा। इस दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा ने मॉल रोड में शॉपिंग की। आगे पढ़िए
उधर मल्लीताल में भारी पुलिस बल के साथ किसी वीआईपी के पहुंचने की बात फैलते ही पंत पार्क क्षेत्र में भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोग अभिनेत्री जयाप्रदा की एक झलक पाने के लिए इंतजार करने लगे। हालांकि भीड़ के चलते जयाप्रदा अपने वाहन से बाहर नहीं उतरीं। वह 10 मिनट तक पंत पार्क क्षेत्र में इंतजार करने के बाद अपना वाहन लेकर तल्लीताल की ओर चली गईं। इस दौरान उन्होंने मॉल रोड में क्राफ्ट एंड आर्ट की दुकान पर रुक कर हैंडीक्राफ्ट का सामान खरीदा। वह करीब 2 घंटे तक नैनीताल में रहीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने लोगों और मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखी। जयाप्रदा के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि राजनीतिक विवाद के चलते जयाप्रदा को जान का खतरा बना हुआ है। इस कारण वह लोगों से दूरी रखने के साथ ही मीडिया से भी बातचीत नहीं करना चाहतीं। Nainital में करीब दो घंटे गुजारने के बाद Actress Jaya Prada अपने काफिले संग वापस लौट गईं।