केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कपाट खुलने से पहले प्रकृति ने किया महादेव का स्वागत..देखिए वीडियो

Kedarnath में जबरदस्त snowfall Latest video सामने आया है। बर्फबारी की वजह से केदारनाथ की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
kedarnath snowfall latest video: Latest video of snowfall in Kedarnath
Image: Latest video of snowfall in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम की यात्रा 6 मई से शुरू होने जा रही है।

Latest video of snowfall in Kedarnath

इस बीच यहां मौसम के भी अलग ही नजारे देखने को मिल रहे हैं। एक ओर नीचे वाले क्षेत्रों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी की वजह से केदारनाथ की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। बर्फबारी के बाद धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है बर्फ की सफेद चादर उसे पूरा केदारनाथ धाम ढक गया है। वहीं 6 मई से शुरू होने वाले केदारनाथ यात्रा की तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही हैं। जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले एक सप्ताह से हो रही बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा की तैयारियों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। मगर भीषण गर्मी से परेशान श्रध्दालुओं के लिए यह एक अच्छा संकेत है। मौसम अच्छे संकेत दे रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान इस बार श्रद्धालुओं को बर्फबारी का नजारा देखने को मिल जाए। बर्फबारी के कारण यहां पर ठंड भी बढ़ गई है। दरअसल 6 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। केदारनाथ के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 मिनट पर अमृत बेला में खुलेंगे। ऊखीमठ से केदारनाथ की डोली 2 मई को केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। आगे देखिए वीडियो

पुजारियों की यात्रा यहीं से प्रारंभ होती है इसके बाद 3 मई फाटा, 4 मई गौरीकुंड 5 मई को पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। वहीं इस बार केदारनाथ में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। साल 2017 से 18 में केदारनाथ में नौ से दस लाख के करीब श्रद्धालु आए थे और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यह संख्या 15 लाख को पार कर सकती है। यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।heliservices.uk.gov.in पर जाकर आप आसानी से बुकिंग करवा सकते हैं। हेली सेवा की टिकट बुकिंग के लिए आपको इसी वेबसाइट पर सारी जानकारी मिल जाएगी। Kedarnath में जबरदस्त snowfall Latest video सामने आया है। देखिए वीडियो (वीडियो साभार- न्यूज हाईट)