dehradun में coronavirus को देखते हुए प्रशासन ने new guideline जारी की हैं..अब mask न पहनने पर 1000 का challan कटेगा
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: dehradun coronavirus new guideline mask 1000 challan
देहरादून: अब एक खबर उन लोगों के लिए जिन्होंने अपने मास्क पैक कर आलमारी में रख दिए हैं। कोरोना वायरस ने खुद को अपडेट कर लिया है, लिहाजा राज्य सरकार एक बार फिर अलर्ट मोड में हैं।
dehradun coronavirus new guideline
देहरादून में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क पकड़े जाने पर 1000 रुपये तक जुर्माना लगेगा। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, गमछा, स्कार्फ या दुपट्टे का प्रयोग करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वालों से 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माने की राशि संबंधित अधिकारी तय करेंगे। सख्ती बरतने और जुर्माना लगाने के लिए सभी एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पुलिस थानाध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। आगे पढ़िए
जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी में वीकेंड पर बढ़ने वाली भीड़ की स्थिति पर भी नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ी तो मसूरी में पर्यटकों की आमद को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मास्क न पहनने वालों से सख्ती से निपटने को कहा है। बात करें कोरोना मामलों की तो फिलहाल प्रदेश में कोरोना के 80 एक्टिव केस हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 46 और हरिद्वार में 22 एक्टिव केस हैं। चार जिलों अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में हर दिन कोरोना के नए केस मिलने लगे हैं, लेकिन राज्य में पिछले एक हफ्ते में जांच की रफ्तार बहुत धीमी रही है। पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रैकिंग में भी मशीनरी पहले जैसी तेजी नहीं दिखा रही। ये लापरवाही कभी भी बड़े खतरे का रूप ले सकती है। dehradun में coronavirus की new guideline का पालन जरूर करें। mask जरूर पहनें वरना 1000 challan कट सकता है।