Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को जल्द ही राज्यसभा भेजा जा सकता है। राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन पर मंथन जारी है। राज्यसभा के लिए पैनल में छह नाम भेजे जाएंगे।
नाम तय करने के लिए कुछ दिन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के बीच मंत्रणा होगी। बताया जा रहा है कि पैनल में उन लोगों के नाम शामिल होंगे, जो प्रदेश में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। इनमें तीन पुरुष और तीन महिला नेत्रियों के नाम शामिल होंगे। राज्यसभा के लिए तैयार होने वाले पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भी नाम शामिल होगा। मुख्यमंत्री पद से विदाई के बाद त्रिवेंद्र को संगठन में अब तक कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिल पाई है। इस तरह प्रदेश में संगठन स्तर पर राज्यसभा के प्रत्याशी चयन के लिए नामों का पैनल तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है।
चर्चा ये भी है कि इस बार किसी बाहरी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है, हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता पैनल में केवल स्थानीय नेताओं के ही नाम भेजने की बात कर रहे हैं। पैनल में जिन लोगों का नाम शामिल हो सकता है, उनमें पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी एक हो सकते हैं। गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत सीट छोड़ दी थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की ओर से उनके नाम की पैरवी हो सकती है। तीसरे नाम के तौर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला में से किसी एक का नाम पैनल में शामिल हो सकता है। तीन महिला नेताओं के नाम भी पैनल में शामिल किए जाएंगे। इनमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान और कोई अन्य सक्रिय महिला नेत्री का नाम शामिल हो सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पैनल में छह नाम तय किए जाने हैं। फाइनल चयन संसदीय बोर्ड करेगा। इसके लिए कुछ दिन में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा होगी। चर्चा में पैनल फाइनल कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेज दिया जाएगा। फिलहाल Former CM Trivendra Singh Rawat का नाम चर्चाओं में है।