Champawat by-election के लिए BJP के star campaigners की List जारी कर दी गई है। आप भी पढ़िए
-
कोमल नेगी
-
Image: List of star campaigners of BJP in Champawat by-election
चम्पावत: चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है। बीजेपी चुनाव की तैयारी में जुटी है।
List of star campaigners of BJP in Champawat
9 मई को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन भरा। अब 31 मई को उपचुनाव होना है। रिजल्ट 3 जून को आएगा। चुनाव की तिथि करीब आने के साथ ही बीजेपी ने मंगलवार शाम को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, रमेश पोखरियाल निंशक, अनिल बलूनी, दुष्यंत गौतम, रेखा वर्मा, मदन कौशिक और अजय भट्ट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी 40 स्टार प्रचारक पार्टी की रीति-नीतियों से लेकर राज्य और केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि शीघ्र ही संगठन स्तर पर इन सभी के कार्यक्रम तय किये जाएंगे। केंद्र और राज्य के 40 वरिष्ठ नेता बीजेपी प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में चंपावत में प्रचार करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने भी 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में धामी अपनी परंपरागत खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। उनके लिए बीजेपी से चंपावत के विधायक रहे कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ी है।