Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चार बूथों की ईवीएम से काउंटिंग का काम पूरा हो गया है। भाजपा 1462 मत मिले हैं तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 38 मत मिले। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के लोग उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा कर रहे हैं। पहले राउंड में सीएम धामी को मिले 3856 मत और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 165 वोट मिले हैं। रुझानों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह नजर आ रहा है।उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में शुरू हुई। आपको बता दें कि चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को हुए मतदान में कुल 64 फीसद के अधिक मतदान हुआ था। यानी कुल 61,576 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। आपको बता दें कि 31 मई को 151 पोलिंग बूथों पर वोट पड़े थे। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में हैं कुल 96213 वोटर्स हैं। इनमें पुरुष वोटर 50,171 और महिला वोटर 46042 हैं। इस बार चंपावत में कुल 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। 61,576 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। Champawat Bypoll Result Counting Update पढ़ते रहें