चंपावत उपचुनाव ब्रेकिंग: 54 हजार से ज्यादा वोटों से जीते CM धामी..कांग्रेस की जमानत जब्त

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी की साख दांव पर लगी थी। अब ऐतिहासिक जीत मिली है। आप भी पढ़िए Champawat Bypoll Result CM Pushkar Singh Dhami win
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
champawat by election result : Champawat Bypoll Result CM Pushkar Singh Dhami win
Image: Champawat Bypoll Result CM Pushkar Singh Dhami win

चम्पावत: चंपावत उपचुनाव में रुझान आने शुरू हो गए हैं।

Champawat Bypoll Result pushkar singh dhami won

बूथों की ईवीएम से 13 राउंड की काउंटिंग का काम पूरा हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी 54 हजार से अधिक वोट पाकर जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। धामी को 57988 और कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। ऐसा पहली बार हुआ है, जब कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के लोग उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा कर रहे थे। उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में शुरू हुई। आपको बता दें कि चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को हुए मतदान में कुल 64 फीसद के अधिक मतदान हुआ था। यानी कुल 61,576 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। आपको बता दें कि 31 मई को 151 पोलिंग बूथों पर वोट पड़े थे। चंपावत विधानसभा क्षेत्र में हैं कुल 96213 वोटर्स हैं। इनमें पुरुष वोटर 50,171 और महिला वोटर 46042 हैं। इस बार चंपावत में कुल 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। 61,576 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। Champawat Bypoll Result Counting Update पढ़ते रहें।