Haldwani HN Inter College के छात्र Manoj Danu ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मनोज चला गया, लेकिन अपने पीछे माता-पिता के लिए दर्द का अंतहीन सिलसिला छोड़ गया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Haldwani student Manoj Danu commits suicide after being fail
हल्द्वानी: हमारे परिवारों में सफलता पर जश्न तो मनता है, लेकिन असफलता से कैसे निपटना है, ये कोई नहीं सिखाता। असफलता को स्वीकार कर, गलतियों से सीखकर दोबारा कोशिश की जा सकती है, ये कोई नहीं बताता।
Haldwani student Manoj Danu commits suicide
अगर मनोज दानू के परिजनों ने इस बात को समझा होता, बेटे को समझाया होता तो शायद आज मनोज जिंदा होता। इंटर की परीक्षा में फेल होने के बाद मनोज ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मनोज चला गया, लेकिन अपने पीछे माता-पिता के लिए दर्द का अंतहीन सिलसिला छोड़ गया। घटना कपकोट इलाके की है। जहां 12वीं के छात्र ने परीक्षा में असफल होने पर फांसी लगा ही। उसका शव घर के पास एक पेड़ पर लटका मिला। कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरबलड़ा निवासी 17 वर्षीय मनोज दानू पुत्र हीरा सिंह दानू हल्द्वानी एचएन इंटर कॉलेज में पढ़ता था। इसी साल उसने 12वीं की परीक्षा दी थी। छुट्टी होने पर वह इन दिनों अपने मामा प्रकाश सिंह के घर आया हुआ था।
सोमवार को रिजल्ट आया तो पता चला कि मनोज फेल हो गया है, इस बात से वो बुरी तरह व्यथित हो गया। मंगलवार को मनोज सुबह उठा और जंगल की ओर चला गया। जहां उसने पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मनोज की लाश घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से लटकी मिली। बाद में मृतक के मामा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मनोज के परिजन गहरे सदमे में हैं। मनोज के पिता पंजाब में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर वो पंजाब से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। लाडला फेल होने पर आत्मघाती कदम उठा लेगा, ये उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।