Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी, विकासखंड कालसी, देहरादून में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मिनी स्टेडियम पजिटीलानी का विस्तार एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किए जाने की घोषणा की। इसके बाद सीएम धामी ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रत्येक गांव में मिनी स्टेडियम बनाने पर विचार कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मौजूद संसाधनों के साथ ही सभी विकास कार्य उत्तराखंड में पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने प्रत्येक गांव में एक मिनी जिम और ओपन जिम बने इसके लिए हमने स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखण्ड के नाम से योजना प्रारंभ की है। जिसके अंतर्गत कई जगहों के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा खेल भावना एक ऐसी भावना है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। उन्होंने कहा हम जो नई खेल नीति लेकर आए है उसमे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधन की कमी ना हो पाए एवं वह अपने प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़े इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं अपितु एक खिलाड़ी के रूप में आया हूं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, नीरसता को दूर कर देता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा पहले सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी लेकिन आज दुश्मनों को गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद संपूर्ण देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। उन्होंने कहा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों का सम्मान एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है।