उत्तराखंड: सेना में ‘अग्निवीर’ बनने के इच्छुक युवा ध्यान दें, अगस्त में होगी भर्ती रैली..पढ़िए डिटेल

अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति दी जाएगी।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
agniveer bharti 2022: Agniveer Recruitment under Agneepath Scheme in Uttarakhand
Image: Agniveer Recruitment under Agneepath Scheme in Uttarakhand

हरिद्वार: सेना में भर्ती होने को लेकर उत्तराखंड के युवाओं में खूब जुनून दिखता है।

uttarakhand Agniveer Recruitment 2022

कोरोना काल के चलते लंबे वक्त से सेना में भर्तियां रुकी हुई हैं, अब अग्निपथ योजना के माध्यम से एक बार फिर सेना भर्ती शुरू होने वाली है। योजना के तहत यूपी और उत्तराखंड में भर्ती रैली होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। अगस्त माह से रैली शुरू हो जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति दी जाएगी। जिन भर्तियों के मेडिकल हुए हैं और उनके डिस्पैच लेटर जारी नहीं हुए हैं, वे भर्ती भी अग्निपथ स्कीम से होंगी। इस स्कीम के तहत लड़के एवं लड़कियों, दोनों को ही तीनों सेनाओं में भर्ती का मौका मिलेगा। साथ ही गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को असम राइफल्स और अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

uttarakhand Agniveer Recruitment 2022 Qualification

अब योग्यता के बारे में जान लेते हैं। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आवेदक की आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए 10वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र आवेदन कर सकेंगे। पहली भर्ती में देशभर से 40 हजार युवाओं को बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती होने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। चार साल पूरे होने पर अग्निवीरों को स्थायी होने के लिए स्वेच्छा से आवेदन करने का अवसर मिलेगा। योग्यता व आवश्यकता के आधार पर 25 प्रतिशत तक अग्निवीर स्थायी होंगे। पहला बैच अगले साल 01 जनवरी 2023 में भर्ती होगा। जुलाई 2023 में पहला बैच सेवा में आ जाएगा। चयन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। आप भी तैयारी शुरू कर दें। अगस्त में सेना भर्ती शुरू होने वाली है।