बड़ी खबर: बदरीनाथ मंदिर में आई दरार, सर्वे के दौरान पता चली बात

बदरीनाथ धाम की महा योजना तैयार करने के दौरान मंदिर की दाहिनी ओर एक हल्की दरार दिखी है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
badrinath temple cracks: Crack seen in Badrinath temple
Image: Crack seen in Badrinath temple

चमोली: उत्तराखंड के चार धाम में से एक विश्व प्रसिद्ध धाम बदरीनाथ मंदिर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Crack seen in Badrinath temple

यह बात तो आप जानते ही होंगे कि बदरीनाथ धाम में केदारनाथ धाम की तर्ज पर निर्माण कार्य होने जा रहे हैं। इसके लिए बदरीनाथ धाम का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस बीच बदरीनाथ धाम की महा योजना तैयार करने के दौरान मंदिर की दाहिनी ओर एक हल्की दरार दिखी है। बदरीनाथ धाम में इस तरह की दरार आना वास्तव में चिंता का विषय है। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम दीवार पर आई दरार का उपचार कार्य करेंगी। उन्होंने बताया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सरकार को करीब 5 करोड़ का आकलन कर भेजा है। बदरीनाथ धाम को भव्य स्वरूप में निखारने के लिए निर्माण कार्य हो रहे हैं। मंदिर के पीछे ग्लेशियर के लिए भी सुरक्षा दीवार बनेगी।