उत्तराखंड: फूड कैफे में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 कॉलगर्ल समेत 9 लोग गिरफ्तार

पुलिस फूड कैफे में दाखिल हुई तो भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों का आंखें शर्म से झुक गईं। मौके से 5 युवक और 4 युवतियां पकड़ी गई हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
kashipur badshah cafe girls: Girls arrested in Kashipur Badshah Cafe
Image: Girls arrested in Kashipur Badshah Cafe

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ने के साथ मानव तस्करी और देह व्यापार के मामले भी बढ़ रहे हैं।

Girls arrested in Kashipur Badshah Cafe

पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद देह का काला धंधा रुक नहीं रहा। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर का है। जहां काशीपुर में एक कैफे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। मौके से 4 युवतियां पकड़ी गईं, ये सभी अविवाहित हैं। कैफे संचालक का साथी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दरअसल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को शहर के एक मॉल में स्थित कैफे में अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फूड कैफे में छापा मारा तो वहां कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। उधर छापेमारी के बाद कैफे संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बता दें कि पुलिस को शहर में स्थित मॉल समेत अन्य जगहों पर चल रहे फूड कैफे को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आगे पढ़िए

बताया जा रहा है कि कैफे संचालक प्रेमी जोड़ों को मिलाने के एवज में उनसे मोटी रकम ऐंठते हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने इन कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में बाजपुर रोड स्थित प्रिया मॉल नामक एक मॉल में चल रहे बादशाह कैफे में छापेमारी की कार्रवाई की गई। कैफे से 5 युवक और 4 युवतियों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गए लोगों में बादशाह कैफे का संचालक आसिफ उर्फ अयान तथा इलियास के अलावा बागेश्वर का रहने वाला भास्कर जोशी, भगतपुर का विशाल कुमार, चकरपुर बाजपुर के जावेद तथा सोहेल के अलावा चार युवतियां शामिल हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 3100 रुपये नगद और आपत्तिजनक सामग्री मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम द्वारा कैफे को सीज कर दिया गया। जांच में पता चला है कि मॉल में 15 से अधिक ऐसे कैफे हैं, जहां गलत काम होने की शिकायत मिली है। कैफे संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।