उत्तराखंड: यहां 7 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किए आदेश

कांवड़ यात्रा: हरिद्वार में आज से 7 दिनों तक सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद। 2 मिनट में पढ़ लीडिए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haridwar school close 27 july: Schools will remain closed in Haridwar till July 27
Image: Schools will remain closed in Haridwar till July 27

हरिद्वार: हरिद्वार में आज से कांवड़ की शुरुआत हो चुकी है और कांवड़ मेले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरिद्वार के सभी निजी, सरकारी स्कूलों को और आंगनबाड़ी केंद्रों को 1 हफ्ते के लिए बंद करा दिया गया है।

Schools will remain closed in Haridwar till July 27

जी हां, कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से 7 दिन के लिए बंद रहेंगे। 28 जुलाई से दोबारा से स्कूल खोले जाएंगे। दरअसल विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए और कांवड़ मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के अनुसार 20 से 26 जुलाई तक जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। निजी स्कूलों ने ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है मगर सरकारी स्कूलों में अभी तक इसकी कोई भी तैयारी नहीं की गई है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में स्कूल खोलने के बाद ही पढ़ाई शुरू हो पाएगी।

दरअसल हरिद्वार में पिछले 2 सालों से कांवड़ यात्रा पर कोरोना के कारण प्रतिबंध लग रखा था मगर इस बार 2 सालों के बाद आखिरकार कांवड़ यात्रा पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगा है और इस बार सावन की महाशिवरात्रि में 26 जुलाई तक शिवभक्त कावड़ियों का सैलाब हरिद्वार में उमड़ेगा और इसी को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने 26 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम विनय शंकर पांडे ने 26 जुलाई तक मांस मछली और अंडों की दुकानें बंद कराने के आदेश भी दे दिए हैं और शराब की दुकानों के फ्रंट टीनशेड से कवर करने के आदेश भी दे दिए हैं। डीएम के आदेश के बाद पुलिस सख्ती से निर्देशों का पालन करा रही है। पुलिस का कहना है कि दुकानदारों को सख्त निर्देश दे दिए हैं और जो भी कावड़ यात्रा के दौरान नियमों को तोड़ता हुआ नजर आएगा तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।