Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
लोगों के बीच खौफ साफतौर पर देखने को मिल रहा है। यहां पिछले कई दिनों से गुलदार की धमक से लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। बीते गुरुवार को यहां दिनदहाड़े एक गुलदार गैस गोदाम के समीप रेल लाइन सुरंग निर्माण स्थल की ऊपरी छोटी पहाड़ी में बने वर्कशाप के पास बेखौफ टहलता दिखाई दिया। इससे क्षेत्र में दहशत का महौल है। तीन दिन पहले ही यहां पर मौजूद बेस अस्पताल के समीप खड़क सिंह नयाल के मकान पर शाम करीब छह बजे एक गुलदार आ धमका था जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान नयाल अपने स्वजनों के साथ ही घर के आंगन में बैठे हुए थे। इसके एक दिन बाद भी पास के मकान के गेट के पास भी शाम को गुलदार दिखाई दिया। बीते मंगलवार को श्रीकोट गंगानाली में बहुद्देश्यीय पार्क के सार्वजनिक शौचालय से भी गुलदार दिखाई दिया।जानकारी के अनुसार, घटना सुबह आठ बजे की है। आगे पढ़िए
स्थानीय युवक सुबह पांच बजे बहुउद्देश्यीय पार्क में खेलने गए थे। उसी दौरान करीब आठ बजे युवक राहुल भंडारी शौच के लिए गया तो दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। अंदर बैठे गुलदार को देख उसने शोर मचा दिया। इसके बाद वहां पहुंचे सफाईकर्मी ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने गुलदार को पिजरें में कैद किया। तब जाकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन गुरुवार को फिर से गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी है। जिला पंचायत के पूर्व सदस्य लखपत भंडारी ने कहा कि वन विभाग को क्षेत्र में कम से कम दो-तीन पिंजरे लगाने की जरूरत है।