आने वाले कुछ सालों में Dehradun में Neo Metro दौड़ती नजर आएगी। 2026 तक 1.80 लाख लोग मेट्रो नियो से सफर करेंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Dehradun Neo Metro Project Station All Detail
देहरादून: केंद्र सरकार कम आबादी वाले शहरों में नियो ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है।
Dehradun Neo Metro Project
देहरादून में भी मेट्रो नियो लाने की कोशिशें जारी हैं। राज्य सरकार अब दिल्ली से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है। साथ ही राज्य में भूमि अधिग्रहण को लेकर अलग टीओडी पॉलिसी पर कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में कुल 25 स्टेशन बनाए जाएंगे। स्टेशन के लिए सरकार को कम से कम 60 मीटर लंबी जगह की जरूरत होगी। कई जगहों पर एक किलोमीटर तो कई जगहों पर हर 500 मीटर की दूरी पर एक स्टेशन बनाया जाएगा। मेट्रो नियो की स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। मेट्रो नियो में दो तरह के कोच होंगे।
Dehradun Neo Metro Project All Detail
एक कोच 12 मीटर लंबाई का होगा, जिसमें अधिकतम 90 यात्री सफर कर सकेंगे। दूसरा कोच 24 से 25 मीटर का होगा, जिसमें 225 यात्री सफर कर सकेंगे। वैसे तो मेट्रो नियो का ट्रैक पूरी तरह से एलिवेटेड होगा लेकिन कुछ जगहों पर मेट्रो नियो के रूट पर कुछ पेड़ आ रहे हैं। कुल मिलाकर मेट्रो नियो के लिए करीब 307 पेड़ों का कटान होगा। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मेट्रो नियो की डीपीआर में वर्ष 2051 तक के मेट्रो ट्रैफिक का आकलन भी किया है। इसमें बताया गया है कि 2026 तक दोनों रूटों पर 1,80,894 यात्री सफर करेंगे। इनमें आईएसबीटी-गांधी पार्क चौक पर 88,215 और एफआरआई-रायपुर रूट के 92,679 यात्री शामिल हैं। इसी प्रकार, 2031 तक 1,96,364 लोग मेट्रो नियो से सफर करेंगे। 2041 तक 2,42,527 और 2051 तक 2,95,492 यात्री सफर करेंगे। किस रूट पर कौन सा स्टेशन होगा, ये भी बताते हैं।
Dehradun Neo Metro Project Station Name
आईएसबीटी-गांधी पार्क रूट पर आईएसटीबी, सेवला कलां, आईटीआई, चमनपुरी, लालपुल, पथरीबाग, रेलवे स्टेशन, देहरादून कोर्ट, घंटाघर और गांधीपार्क में स्टेशन बनाया जाएगा। इसी तरह एफआरआई-रायपुर रूट पर एफआरआई, बल्लूपुर चौक, आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल, मल्होत्रा बाजार, घंटाघर, सीसीएमसी, आराघर चौक, नेहरू कालोनी, विधानसभा, अपर बद्रीश कॉलोनी, अपर नत्थनपुर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, हाथीखाना चौक और रायपुर में मेट्रो नियो स्टेशन बनेंगे। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी जितेंद्र त्यागी ने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत दो रूटों पर 25 स्टेशन बनेंगे, जिनका विकास बुधवार को कैबिनेट में पास हुई टीओडी पॉलिसी के तहत किया जाएगा। मेट्रो नियो की डीपीआर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने पास करने के बाद शासन को भेजी थी। शासन ने इसे केंद्र सरकार को भेजा हुआ है।