Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के त्यूणी से करीब 15 किलोमीटर दूर बिरसाड खड के पास एक जबरदस्त सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है।
यहां एक बोलेरो पिकअप जो टिकोची (उत्तरकाशी) से सेब लेकर जा रही थी, सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को इस बारे में सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकालकर त्यूणी भिजवाया गया। मिल रही जानकारी के अनुसार आज प्रात: थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाडी में गिरी है। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि बोलेरो पिकअप जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है। मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी भिजवाया गया है। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।