Mussoorie Nainital में Hotel Booking फुल रही। मसूरी-देहरादून हाईवे पर लगभग दो किलोमीटर जाम लगा रहा। देखिए वीडियो
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Hotel Booking in Mussoorie Nainital Full
नैनीताल: रक्षाबंधन, वीकेंड और 15 अगस्त एक साथ पड़ने की वजह दिल्ली हरियाणा और यूपी समेत आसपास के राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड उमड़ पड़े ।
Hotel Booking in Mussoorie Nainital Full
मसूरी और नैनीताल तो पूरी तरह से पैक हो गए । वहीं धनोल्टी , लैंसडौन, चकराता, औली समेत तमाम पर्यटक स्थल भी पैक रहे। पर्यटकों की भारी भीड़ की वजह से सड़क मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला, जिसका वीडियो भी हम आपको दिखा रहे हैं। देहरादून-मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर भारी भीड़ उमड़ने के कारण जाम लगा रहा। वहीं देहरादून के पर्यटक स्थलों पर भी भारी संख्या में लोग उमड़े। इस वजह से यातायात व्यवस्था बनाने में मुश्किल हुई। दरअसल तीन दिन की लगातार छुट्टी के चलते मसूरी और आसपास के स्थलों में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। आगे देखिए वीडियो
लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस पर्यटकों से पैक है और अभी भी पर्यटकों की आमद लगातार जारी है। बीते शनिवार को पूरे दिन मसूरी-देहरादून हाईवे पर लगभग दो किलोमीटर जाम लगा रहा। नैनीताल समेत आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों का भारी जाम रहा। यहां पर भी होटल-गेस्ट हाउस पूरी तरह से पैक हो गए। देखिए मसूरी का वीडियो (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)