Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। बारिस के साथ साथ बर्फबारी का दौर भी शुरू हो रहा है। बीते दिनों चमोली में सीजन का पहला हिमपात हुआ।
बर्फबारी के बाद चमोली जिले के बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में विहंगम नजारे देखने को मिल रहे हैं। बर्फ से ढकी चोटियां पहाड़ों की खूबसूरती बढ़ा रही हैं। उधर रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री में बर्फबारी के चलते ठंडक बढ़ गई है। लोग सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ों पर गिरी बर्फ से निचले इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है। बीते दिन राज्य के लगभग सभी मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। राजधानी देहरादून सहित आस-पास के क्षेत्रों में आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। आगे देखिए तस्वीरें