Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में शुमार और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज सुबह सुबह देहरादून पहुंचे। इसके बाद वो एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे।
यहां उन्होंने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ दर्शन भी किए। बदरीनाथ दर्शन के बाद मुकेश अंबानी ने धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी से भेंट की। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया मुकेश अंबानी ने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किए हैं। ये पहली बार नहीं है, जब मुकेश अंबानी ने बदरीन केदार दर्शन किए हों। वो हर बार उत्तराखंड आते हैं और एक बड़ी भेंट दोनों देवों के नाम चढ़ाते हैं। कुछ समय पहले भी मुकेश अंबानी परिवार सहित दर्शन के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। उस दौरान मौसम खराब होने के चलते उनको वापस लौटना पड़ा था। गुरुवार को मौसम सही था। इस वजह से मुकेश अंबानी और उनका परिवार बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचा। आपको यहां ये भी बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा पर आने वाले भक्तों का आंकड़ा 40 लाख को पार कर चुका है।