Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार का आतंकी कनेक्शन मिलने के बाद से स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है।
हाल में यूपी की एटीएस ने जिन 8 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा है, उनमें से दो हरिद्वार में सक्रिय थे। इनमें एक बांग्लादेशी युवक है, जो हरिद्वार में छिपकर रह रहा था, जबकि दूसरा आतंकी मुदस्सिर रुड़की का स्थायी निवासी है। मुदस्सिर की गिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग की नजर उन लोगों पर है, जो मुदस्सिर के संपर्क में थे। इन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मुदस्सिर नगला इमरती क्षेत्र का रहने वाला है, उसके संदिग्ध आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से स्थानीय लोग एक बार फिर दहशत में आ गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी नगला इमरती के आसपास से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहे चार आतंकी पकड़े गए थे। आगे पढ़िए
बात साल 2016 की है। उस वक्त नगला इमरती के आसपास के क्षेत्र से चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी आरोपी कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की ट्रेन को उड़ाने के लिए बम तैयार कर रहे थे। इसके लिए माचिस की तीली से निकलने वाले बारूद को एकत्रित कर रहे थे। 65 किलोग्राम बारूद इन चारों आतंकियों ने एकत्रित किया था। उधर मुदस्सिर के बारे में बताया जा रहा है कि वह ज्यादातर ज्वालापुर आदि क्षेत्रों में सक्रिय रहता था, वहां के युवाओं का ब्रेन वॉश कर रहा था। बता दें कि यूपी एटीएस ने आतंकी मुदस्सिर को बांग्लादेशी कामिल अलनूर के साथ रूपेड़ी नेपाल बार्डर से गिरफ्तार किया है। मुदस्सिर ने बांग्लादेशी कामिल एवं तल्हा को सलेमपुर (हरिद्वार) में शरण दी थी। ये सभी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।