उत्तराखंड में धामी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश? पूर्व CM त्रिवेन्द्र के बयान से मची हलचल

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध धामी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो सकती है। इन घटनाओं के बैकग्राउंड में जाने की जरूरत है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
trivendra singh rawat pushkar singh dhami: Trivendra Rawat Statement About Pushkar Dhami Government
Image: Trivendra Rawat Statement About Pushkar Dhami Government

देहरादून: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की खबर ने हर किसी को चौंका दिया। जेल में बंद एक खनन माफिया ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची थी, ऐसा इसलिए क्योंकि धामी सरकार की सख्ती के चलते उसके काले धंधे बंद हो गए थे।

Trivendra Singh Rawat latest Statement

एक खबर के मुताबिक पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताई है। लाइव हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक उन्होंने इसमें किसी माफिया तंत्र की मिलीभगत बताई है। खबर के अनुसार पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध धामी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश भी हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का यह बयान उस वक्त आया जब गंगाभोगपुर, काशीपुर और रुड़की में संगीन वारदातें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार अच्छा काम कर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि माफिया तंत्र सरकार को अस्थिर और बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। आगे पढ़िए

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांत राज्य में अपराधों की रोकथाम के लिए कई थानों को देशभर में टॉप टेन का अवार्ड मिल चुका है, ऐसे में यहां हाल में अपराधों का बढ़ना चिंताजनक है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के हत्या की साजिश की खबर सुन वे भी हक्के-बक्के रह गए थे। इन सभी चीजों के तह में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कम अंतराल में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही है, उन्हें ऐसा लगता है कि इसमें किसी माफिया तंत्र की मिलीभगत है, जो प्रदेश में हर चीज चलाने की कोशिश कर रहा है। इन घटनाओं के बैकग्राउंड में जाने की जरूरत है। प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे, इसके लिए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।