Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है।
पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के निसणी गांव में मंगलवार शाम को पूरे गांव में तब हड़कंप मच गया जाबे गुलदार ने 5 साल के बच्चे को अपना शिकार बना डाला। घात लगाकर बैठे एक गुलदार ने 5 साल के मासूम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महज 5 वर्षीय का था पीयूष। शाम को खेलकर घर लौट रहा था तभी गुलदार के हमले का शिकार बन गया। घटना के बाद से ही इलाके में दहशत है और ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार को पकड़ने या फिर गोली मारने की मांग की है। हादसे के बाद से ही ग्रामीणों के बीच में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं मृतक पीयूष के घर में उसके माता पिता और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मासूम पीयूष की मौत के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गुलदार की दहशत के बीच इलाके के लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को तुरंत मारा जाए। वहीं मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा है।ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में गुलदार के हमले की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार गुलदार लोगों को अपना शिकार बना चुका है और लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। बताया कि उनके क्षेत्र में गुलदार ने पहले भी काफी लोगों पर हमला किया है। उनकी मांग है कि प्रशासन पिजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़े या फिर उसे जल्द से जल्द मारा जाए।