Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी की कार को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दूसरी गाड़ी में सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एल्कोमीटर से जांच करने पर पता चला कि दोनों युवकों ने शराब पी रखी थी। वहीं घटना के बाद प्रणव सिंह चैंपियन भी मौके पर पहुंचे। चैंपियन के ड्राइवर की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। दरअसल बीते गुरुवार की देर रात पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी ड्राइवर के साथ कार से डालनवाला क्षेत्र की तरफ से आ रही थीं। आगे पढ़िए
उसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार ने पूर्व विधायक की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विधायक की कार टकराकर पास में स्थित गुरद्वारे में जा घुसी। और साथ ही दूसरी कार सवार दोनों युवकों को चोटें आईं। हादसे बाद चैंपियन की पत्नी के साथ दोनों युवकों ने बहस भी की। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां पुलिस ने दोनों युवकों का एल्कोमीटर से टेस्ट करने पर पता चला कि दोनों ने शराब पी हुई थी। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि दोनों युवकों को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।