नैनीताल में न्यू ईयर के लिए 80 फीसदी होटल फुल, एडवांस बुकिंग करा लें..वरना नहीं मिलेगी एंट्री!

नैनीताल में क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियां चल रही हैं जोरों शोरों से, 80 फ़ीसदी होटल हुए बुक
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
nainital hotel booking: Nainital Hotel Advance Online Booking
Image: Nainital Hotel Advance Online Booking

नैनीताल: न्यू ईयर और क्रिसमस की धूम पूरे उत्तराखंड में देखने को मिल रही है। सारे पर्यटक प्लेस पूरी तरह से बुक ही गए हैं।

Nainital Hotel Advance Online Booking

नैनीताल समेत रामगढ़-मुक्तेश्वर में सुविधायुक्त बड़े होटलों में 80 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में सरोवर नगरी नैनीताल सहित रामगढ़, भीमताल, रामनगर के अलावा समीपवर्ती इलाकों के होटल-रिसार्ट में थर्टी फर्स्ट व क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर हैं।दरअसल इस समय नैनीताल समेत रामगढ़-मुक्तेश्वर के बड़े होटलों में तकरीबन 80 प्रतिशत तक होटलों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हर रोज तकरीबन पांच से दस प्रतिशत तक बुकिंग में बढ़ोत्तरी हो रही है। नैनीताल के एसडीएम राहुल साह के अनुसार शहर में वाहन पार्किंग को लेकर व्यापक इंतजाम कर दिए गए हैं। शहर में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास व नारायण नगर में वाहनों को पार्क किया जाएगा और वहां से शटल सेवा में पर्यटकों को शहर भेजा जाएगा। अगर भीड़ अधिक बढ़ती है तो एडवांस बुकिंग वाले पर्यटकों की ही शहर में एंट्री होगी। एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी।