घटना के वक्त युवक के साथ उसके दो साथी भी थे, जिनकी जान बड़ी मुश्किल से बच सकी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Tiger attack on youth in Ramnagar
रामनगर: कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे इलाकों में बाघ का आतंक बरकरार है। अब तक कई लोग बाघ के हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते दिन रामनगर में बाघ नेशनल हाइवे से एक युवक को उठा ले गया।
Tiger attack on youth in Ramnagar
घटना के वक्त युवक के साथ उसके दो साथी भी थे, जिनकी जान बड़ी मुश्किल से बच सकी। इस घटना के बाद हाइवे पर दहशत का माहौल बन गया है। युवक के कपड़े व मोबाइल आदि वन कर्मियों ने बरामद कर लिए हैं। घटना शनिवार की है। रामनगर के मोहल्ला नार्मल स्कूल खताड़ी निवासी नफीस अहमद, इंद्रा कालोनी निवासी सूरज नेगी उर्फ रवि नेगी तथा चेप्सी उर्फ सामी स्कूटी से पनोद नाले की ओर गए थे। यहां तीनों युवक जंगल के पास बैठकर शराब पार्टी करने लगे, लेकिन किसे पता था कि पार्टी का माहौल कुछ ही देर बाद खौफनाक मंजर में बदल जाएगा। तीनों युवक जाम से जाम टकरा रहे थे कि तभी बाघ ने नफीस अहमद पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल की ओर ले गया। आगे पढ़िए
नफीस के साथी डर से वहीं जम गए। तभी एक डंपर चालक वहां पहुंचा और उसने डरे हुए लड़को को अपने वाहन में बैठाया। डंपर चालक दोनों युवकों को वन चौकी ले आया। जहां युवकों ने वन कर्मियों को घटना के बारे में बताया। सूचना पर वनकर्मियों की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान जंगल से युवक के कपड़े और अन्य सामान बरामद किया गया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। बता दें कि रामनगर वन प्रभाग के बीच से गुजर रहे हाइवे पर पिछले कई दिनों से बाघ के हमले की घटनाएं हो रही हैं। बीते 17 दिसंबर को भी बाघ ने एक पूर्व सैनिक को हमला कर मार डाला था। तब से वनकर्मी क्षेत्र में सक्रिय हैं और बाइक सवारों को अंधेरे में जंगल की ओर जाने से रोक रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि तीनों युवक दिन में ही जंगल की ओर निकल गए हों, जिस वजह से उन्हें रोका नहीं जा सका। इलाके में मोहान से पनोद तक डेढ़ किलोमीटर के बीच में बाघ के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है।