Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: पूरा उत्तराखंड कडाके की ठंड की चपेट में है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप बरकरार है।
वहीं ठंड की वजह से मैदानी जिलों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। कोहरा छाए रहने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसका असर फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। हाल ही में जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। उसके बाद में फ्लाइट रद्द हो गई। एयरपोर्ट के डिप्टी जनरल मैनेजर नितिन कादियान ने बताया बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छा गया था। इस दौरान जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी। जिसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया बाद में फ्लाइट रद्द हो गई।