Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: सशस्त्र सीमा बल (SSB) पंचम वाहिनी में तैनात जवान पंकज कुमार अचानक ही अल्मोड़ा से गुमशुदा हो गए हैं।
वह राजकार्य के लिए अल्मोड़ा गए थे जिसके बाद से ही जवान लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पंकज यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और इन दिनों नेपाल सीमा से लगे तामली में तैनात हैं। जवान पंकज कुमार की गुमशुदगी मामले में चंपावत जिले की तामली पुलिस ने बुधवार को सहायक सेनानायक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वह 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से राज कार्य के लिए उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए, लेकिन 27 दिसंबर को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान वहां पहुंचे ही नहीं।
इसके बाद एसएसबी ने पंकज से संपर्क करने का काफी प्रयास किया। लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका। इसपर सहायक सेनानायक ने बुधवार को तामली थाने में तहरीर देकर जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट ने बताया कि पंकज का नंबर बंद आ रहा है जिस वजह से उनकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही है। वहीं पंकज के लापता होने से उनके परिजन भी बेहद चिंतित हैं। पंकज के भाई नीरज ने बताया कि पंकज अक्टूबर में छुट्टी पर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह वापस चला गया था। पंकज के पिता जय किशन पीएसी में थे और कुछ माह पूर्व उनका निधन हो गया था। वहीं पुलिस उनकी खोजबीन के प्रयास में जुट रखी है और उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है।