उत्तराखंड: हीरोइन बनने के लिए घर से मुंबई भागी लड़की, रेलवे स्टेशन पर ऐसे हाल में मिली

युवती बॉलीवुड फिल्मों की दीवानी है। पर्दे की रंगीनियत देखकर वो भी हीरोइन बनना चाहती थी, लेकिन माता-पिता बेटी को मुंबई नहीं जाने दे रहे थे।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
roorkee girl mumbai : Girl ran away from Roorkee to Mumbai to become heroine
Image: Girl ran away from Roorkee to Mumbai to become heroine

रुड़की: मायानगरी मुंबई की चकाचौंध हर किसी को खूब लुभाती है। छोटे शहरों के कई युवा यहां नाम कमाने की चाह लिए पहुंचते हैं, लेकिन सफलता हर किसी को नहीं मिलती।

Girl ran away from Roorkee to Mumbai

स्टूडियोज के धक्के खाने के बाद जहां कुछ लोग घर लौट आते हैं तो वहीं कुछ युवा गलत हाथों में पड़कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेते हैं। रुड़की की रहने वाली एक युवती के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता था, लेकिन शुक्र है कि समय रहते पुलिस उस तक पहुंच गई और उसे समझा-बुझाकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। सिकरौढ़ा निवासी युवती बॉलीवुड फिल्मों की दीवानी है। पर्दे की रंगीनियत देखकर वो भी हीरोइन बनना चाहती थी, लेकिन माता-पिता बेटी को मुंबई नहीं जाने देना चाहते थे। इस बात को लेकर युवती गुस्सा थी। आगे पढ़िए

बीते दिनों वो परिजनों को बिना बताए मुंबई के लिए निकल गई। इधर, बेटी घर से गायब हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। युवती की मां तुरंत पुलिस के पास पहुंची और बताया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। पुलिस ने भी मामले में गंभीरता दिखाते हुए तुरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस बीच युवती के यूपी के सहारनपुर रेलवे स्टेशन में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और युवती को वापस ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वो बॉलीवुड में हीरोइन बनना चाहती थी, लेकिन परिवार वाले उसे मुंबई नहीं जाने दे रहे थे। घरवालों के इनकार करने के बाद वो खुद ही मुंबई के लिए निकल गई थी। बहरहाल पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।