IFS promotion Uttarakhand: IFS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा, 2 मिनट मेें पढ़िए पूरी लिस्ट

ifs promotion uttarakhand आखिरकार नए साल पर भारतीय वन सेवा के इन 6 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिल गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
ifs promotion uttarakhand: Promotion of IFS officers in Uttarakhand
Image: Promotion of IFS officers in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा के 6 IFS अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है।

Promotion of IFS officers in Uttarakhand

वन विभाग के सचिव विजय कुमार यादव की तरफ से पदोन्नति से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। जिन लोगों का प्रमोशन किया गया है, फिलहाल वो सभी अधिकारी उप वन संरक्षक पद पर कार्यरत हैं। खबर है कि इन अधिकारियों के प्रमोशन से जुड़ी फाइल लंबे वक्त से शासन में थी। अब आखिरकार नए साल पर भारतीय वन सेवा के इन 6 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिल गया है। प्रमोशन पाने वाले 6 अधिकारियों में डॉक्टर चंद्रशेखर सनवाल, देहरादून में डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी, नीतू लक्ष्मी, मयंक शेखर झा, कहकशां नसीम और कोको रोसो का नाम शामिल है। फिलहाल सभी लोग उत्तराखंड वन विभाग में उप वन संरक्षक पद पर तैनात हैं। माना जा रहा है कि प्रमोशन के बाद इनके पदों में भी बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि काफी लंबे समय से वन विभाग में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले को लेकर विमर्श चल रहा है।