Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
ऋषिकेश: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर सफर को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम जारी है।
केंद्र सरकार ने भानियावाला से ऋषिकेश तक की रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी देने के साथ ही, इसके लिए 950 करोड़ का बजट मंजूर किया है। इस बजट से रोड का कंस्ट्रक्शन होगा। भूमि अधिग्रहण के लिए अभी 200 करोड़ रुपये और मंजूर होने हैं। बजट पास होते ही एनएचएआई कंस्ट्रक्शन के लिए टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी में जुट गया है। यह सड़क परियोजना सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर भानियावाला से लेकर ऋषिकेश तक 20.6 किलोमीटर सड़क अभी 2 लेन है। इस सड़क पर सात मोड़ जैसे डेंजर जोन हैं। इतना ही नहीं रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच हाथियों की आवाजाही के चलते अक्सर डर बना रहता है। यहां पर हाथी के हमले में कई लोगों की मौत भी हुई है। आगे पढ़िए
सर्दियों के मौसम में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। यही वजह है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस सड़क को फोरलेन बनाने की कवायद में जुटा है। प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार कर भारत सरकार को भेज दी गई थी। प्रोजेक्ट के तहत रोड के डेंजर जोन खत्म किए जाएंगे, सात मोड सीधा होगा। यहां एलिफेंट कॉरिडोर भी बनेगा। रानीपोखरी से ऋषिकेश के बीच 4 एलीफेंट कोरिडोर बनाए जाएंगे। इससे हाईवे पर जंगली जानवरों का खतरा कम हो जाएगा। लोगों के लिए आवाजाही सुरक्षित हो जाएगी। यहां भानियावाला से जौलीग्रांट चौक तक 2.1 किलोमीटर की एलिवेटेड रोड भी बनाई जानी है। एनएचएआई के जेई रोहित पंवार ने बताया कि सरकार ने 950 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर लिया है, अब टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है। अगले 6 महीने के भीतर कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हो जाएगा।