उत्तराखंड: बेटी को ‘बालिका वधू’ बनाने की थी तैयारी, बेटी ने दिखाई हिम्मत..रुक गया बाल विवाह

पुलिसकर्मी छात्रा को देखकर हैरान थे। उन्होंने बच्ची से चौकी आने की वजह पूछी तो वो कहने लगी कि उसे अपने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहती है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
minor girl marriage Haldwani: Marriage pressure was made on minor girl in Haldwani
Image: Marriage pressure was made on minor girl in Haldwani

हल्द्वानी: नैनीताल का हल्द्वानी क्षेत्र। बीते दिन यहां एक छात्रा अचानक पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिसकर्मी छात्रा को देखकर हैरान थे।

Marriage pressure on minor girl in Haldwani

उन्होंने बच्ची से चौकी आने की वजह पूछी तो वो कहने लगी कि उसे अपने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी है। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो बच्ची फफक-फफक कर रोने लगी। उसने बताया कि वो अभी कक्षा 9 में पढ़ती है। आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है, लेकिन माता-पिता उस पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। कई बार समझाने के बाद भी जब वो नहीं माने तो छात्रा पुलिस के पास पहुंच गई और मदद की गुहार लगाई। बाद में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को चौकी बुलाया और उन्हें समझा-बुझाकर बेटी की शादी न करने के लिए मना लिया। बात न मानने पर अगली बार मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही। मामला मंडी चौकी का है। जहां 16 साल की छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके मना करने के बावजूद परिजन उस पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। वो जबरदस्ती उसकी शादी कराना चाहते हैं। इसीलिए वो उनके खिलाफ केस दर्ज कराना चाहती है।

पुलिस के मुताबिक लड़की मूलरूप से यूपी के फतेहपुर की रहने वाली है। वर्तमान में अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहती है और कक्षा में 9 में पढ़ रही है। 16 वर्षीय छात्रा ने बताया कि माता-पिता और भाई उसकी शादी फतेहपुर यूपी निवासी रिश्तेदार के बेटे के साथ करवाना चाहते हैं। पिछले 6 महीने से उस पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वो तैयार नहीं है। अभी वो आगे पढ़ना चाहती है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छात्रा के माता-पिता को चौकी बुलाया और उन्हें बताया कि नाबालिग की शादी करना कानूनन अपराध है। तब छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस बीच अच्छा रिश्ता मिला तो उन्होंने शादी के लिए हां बोल दिया। पुलिस ने परिजनों को नाबालिग की शादी न करने की हिदायत दी है। ये भी कहा कि अगली बार शिकायत आने पर मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।