Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: अगर आपका बच्चा भी हर वक्त ऑनलाइन गेम खेलता रहता है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
ऊधमसिंहनगर में ऑनलाइन गेम की लत ने एक युवक की जान ले ली। मरने वाला युवक एमए फर्स्ट ईयर का छात्र था। ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंस कर उसने लाखों गंवा दिए। सिर पर लाखों का कर्ज भी हो गया। जिसके चलते छात्र डिप्रेशन में आ गया और उसने खुदकुशी कर ली। माता-पिता को उसकी खुदकुशी की वजह तब पता चली, जब उन्होंने बेटे का फोन चेक किया। अब परिजन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। यहां शहर की आवास विकास कॉलोनी में इंद्रजीत दुनेजा परिवार के साथ रहते हैं। उनकी रुद्रपुर के पंजाबी मार्केट में कृष्णा डेयरी के नाम से दुकान है। इंद्रजीत का 23 साल का बेटा हर्ष दुनेजा एसबीएस महाविद्यालय में एमए प्रथम वर्ष का छात्र था।
वह दुकान में बैठकर उनका हाथ बंटाता था। बुधवार दोपहर में जब परिवार के लोग अपने-अपने काम में बिजी थे, उसी दौरान हर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर छोटी बहन गुंजन की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। हर्ष को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को लगा हर्ष ने डिप्रेशन के चलते खुदकुशी की होगी। बुधवार को उन्होंने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन गुरुवार को जब परिजनों ने उसका मोबाइल चेक किया तो उसमें ऑनलाइन गेम और सट्टे के ऐप दिखे। ये भी पता चला कि उसने कुछ लोगों से लाखों रुपये लिए हुए थे। मृतक के भाई गगन और कार्तिक का आरोप है कि शहर में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों ने हर्ष को अपने जाल में फंसाया। उसने कई लोगों से ब्याज पर 10 से 15 लाख रुपये उधार लिए हुए थे। परिजनों ने अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।