उत्तराखंड: झोलाछाप डॉक्टर के पास गई थी दीपिका नेगी, गलत इंजेक्शन लगाते ही हुई मौत

डॉक्टर ने एक इंजेक्शन किशोरी को लगाया था। इंजेक्शन लगते ही किशोरी की तबीयत और बिगड़ गई। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
deepika negi death ramnagar: uttarakhand deepika negi death fake doctor ramnagar
Image: uttarakhand deepika negi death fake doctor ramnagar

रामनगर: प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ अभियान भी चला रहा है, लेकिन अभियान का ज्यादा असर दिख नहीं रहा।

Deepika negi death fake doctor ramnagar

ताजा मामला रामनगर का है, जहां पीरूमदारा में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज ने एक हंसती-खेलती किशोरी की जान ले ली। मृतक के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को पीलिया की शिकायत थी, जिसे इलाज के लिए वह पीरुमदारा के एक क्लीनिक ले गए। वहां डॉक्टर ने एक इंजेक्शन किशोरी को लगाया था। इंजेक्शन लगते ही किशोरी की तबीयत और बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत दूसरे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। भगतपुर मड़ियाल में रहने वाली दीपिका नेगी को 2 दिन पहले पीलिया की शिकायत हुई थी। परिजन उसे एक क्लीनिक पर ले गए। वहां किशोरी को एक इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। आगे पढ़िए

मृतक की चाची बीना नेगी ने बताया कि भतीजी की हालत बिगड़ने के बाद उसे फिर से उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए थे, तब डॉक्टर कहने लगा कि फोड़ा-फुंसी होने की वजह से उसके पैर में सूजन आई है, किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक पर ताला जड़कर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि रामनगर के आसपास के इलाकों में कई झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जो कि ग्रामीणों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इनके खिलाफ अभियान भी चलाता है, लेकिन अभियानों का ज्यादा असर दिख नहीं रहा। पिछले दिनों देहरादून से भी दो फर्जी डॉक्टर पकड़े गए थे।