Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
यहां पर अपना धर्म छिपाकर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी कर लेने के नौ साल बाद युवक के असली धर्म की हकीकत सामने आई है। कुछ माह पूर्व ही महिला को पति का एक दूसरा आधार मिला जिसमें उसका नाम अजहर अहमद था। अब 9 साल के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर हरकत में आई कनखल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की असली पहचान अजहर के रूप में हुई है जो कि राहुल बनकर पत्नी के साथ रह रहा था। आगे पढ़िए
दरअसल शिवपुरम राजागार्डन निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने अपना धर्म छिपाकर उससे शादी की थी। नौ साल पहले उनकी मुलाकात एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने के दौरान हुई थी। तब उसके पति अपना नाम राहुल बताया था। कुछ माह पूर्व ही महिला को पति का एक दूसरा आधार मिला जिसमें उसका नाम अजहर अहमद था। महिला के पूछने पर आरोपी ने अपना मुस्लिम होने का सच कबूला और महिला को भी धर्म परिवर्तन करने की धमकी देने लगा। महिला के विरोध करने पर पति ने उसकी हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।