Circle rate of land increased in Uttarakhand उत्तराखंड में जमीन के दाम बढ़ा दिए गए हैं। नैनीताल मॉल रोड में जमीन के रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Circle rate of land increased in Uttarakhand
नैनीताल: उत्तराखंड में जमीन खरीदना महंगा हो गया है। जी हां उ्तराखंड कैबिनेट ने जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
Land Circle rate increased in Uttarakhand
आपको बता दें कि बुद्धवार को कैबिनेट मीटिंग हुई है इस मीटिंग में उत्तराखंड में सर्किल रेट में औसतन 33.6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खास बात ये है कि 2832 क्षेत्रों में जमीन खरीदने के लिए 100 से 300 प्रतिशत तक प्रति वर्गमीटर अधिक कीमत देनी होगी। मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंहनगर,हरिद्वार, नैनीताल में सर्किल रेट बहुत ज्यादा बढ़े हैं। खास तौर पर नए नेशनल और स्टेट हाईवे, केंद्र और राज्य की बड़ी परियोजना स्थलों और तेजी से डेवलप हो रहीं नई आवासीय कालोनी क्षेत्रों में रेट काफी बढ़े हैं। मैदानों के मुकाबले पर्वतीय जिलों में अपेक्षाकृत कम वृद्धि हुई है। आगे पढ़िए
Uttarakhand latest circle rate
नए सर्किल रेट के मुताबिक से नैनीताल का मॉल रोड एरिया उत्तराखंड का सबसे महंगा क्षेत्र है। मॉल रोड में सर्किल रेट 66 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। उत्तराखंड में बीते 3 सालों से सर्किल रेट में वृद्धि नहीं हुई थी। कोरोना के चलते सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय टलता रहा। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने मीडिया को बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 52 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए। सर्किल रेट में वृद्धि तो हुई है, लेकिन अब भी ये मारेकेट रेट की तुलना में काफी कम है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जमीनों के रेट बढ़ाने में काफी मेहनत की। उत्तराखंड के 49 हजार क्षेत्रों में जमीनों के रेट में वृद्धि 50 प्रतिशत से कम रही है। 9 प्रतिशत क्षेत्रों में वृद्धि 50 से 100 प्रतिशत तक हुई। बाकी 5 प्रतिशत क्षेत्रों में वृद्धि 100 या इससे अधिक 200 से 300 प्रतिशत तक की गई।