Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में आंदोलनकारी बेरोजगारों पर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है।
उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष धरने पर बैठे युवाओं को समझाने के लिए शहीद स्मारक पर पहुंचे थे। वहां बातचीत के दौरान पहले तो बेरोजगार युवाओं ने धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन जब उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने उन्हें समझाया तो वो धरने से उठने को तैयार हो गए। अब महासंघ अपनी मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहा है। उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि महा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के 100 संगठनों से बात की जाएगी। बता दें कि बेरोजगार युवा भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। आगे पढ़िए
नौ फरवरी को आंदोलन के दौरान पत्थरबाजी हुई। जिसके बाद पुलिस ने बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अपने नेता की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर कुछ युवा शहीद स्मारक पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया था। अधिकारियों संग कई दौर की बातचीत के बाद भी जब युवा धरने से उठने को राजी नहीं हुए तो बुधवार को बॉबी पंवार और उनके साथी कोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद शहीद स्मारक पहुंचे। वहां बॉबी ने युवाओं के साथ स्मारक पर ही बैठक की। महासंघ के अनुसार अब निर्णायक आंदोलन होगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी। उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि हमारे आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार ने पूरा प्रयास किया लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े हैं। हमने धरना स्थगित किया है। अब निर्णायक आंदोलन के लिए तैयारी की जा रही है।