cracks in tehri chamba tunnel स्थानीय लोगों ने कहा कि सुरंग में पड़ी दरारें चंबा शहर का अस्तित्व लील सकती हैं, हालांकि बीआरओ अधिकारी इसे प्राकृतिक प्रक्रिया बता रहे हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: cracks in tehri garhwal chamba tunnel
टिहरी गढ़वाल: पहाड़ में विकास के नाम पर चल रही परियोजनाएं कई गांवों के लिए तबाही का सबब बनती जा रही हैं। जोशीमठ का हाल हम देख ही रहे हैं, पूरा शहर धीमी मौत मर रहा है।
Cracks in tehri chamba tunnel
अब एक डराने वाली तस्वीर नई टिहरी से आई है। जहां चंबा में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बनी सुरंग मे दरारें आ गई हैं। जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि सुरंग में पड़ी दरारें चंबा शहर का अस्तित्व लील सकती हैं। हालांकि बीआरओ का कहना है कि ये प्राकृतिक प्रक्रिया है, सुरंग के ज्वाइंट में दरारें आई हैं, इससे सुरंग के ढांचे को कोई खतरा नहीं है। चंबा में सुरंग निर्माण के बाद से जब-तब मकानों में दरारें पड़ने की खबरें आती रही हैं। सुरंग निर्माण के दौरान मठियाण गांव, मंज्यूड़ और गुल्डी गांव के कुछ मकानों में भी दरारें पड़ी थी।
यहां के निवासी लंबे वक्त से सरकार से मुआवजा मांग रहे हैं। अब किसी मकान में नहीं बल्कि सुरंग में दरारें आ गई हैं। दरारें पड़ने की जानकारी के बाद शुक्रवार को एडीएम रामजी शरण और बीआरओ के अवर अभियंता एनएस कोटवाल ने सुरंग का निरीक्षण किया। बीआरओ अधिकारियों ने कहा कि हर सुरंग के अंदर ज्वाइंट होते हैं, जो गर्मी में फैल जाते हैं और सर्दियों में सिकुड़ते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रकिया है और इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। ढांचा पूरी तरह सुरक्षित है। अधिकारियों ने अपनी बात कह दी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि नई सुरंग में इस तरह दरारें पड़ना खतरे का संकेत है। मामले में जांच होनी चाहिए।