Cracks in 28 houses in Karnprayag कर्णप्रयाग में भी हुआ जोशीमठ जैसा हाल, कभी भी गिर सकते हैं यह 28 मकान
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Cracks in 28 houses in Karnprayag
चमोली: उत्तराखंड का कर्णप्रयाग भी अब धीरे-धीरे जोशीमठ में तब्दील होता जा रहा है। यहां पर भी मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ रही हैं जिस वजह से लोग बेहद चिंता में हैं।
Cracks in 28 houses in Karnprayag
यहां पर जोशीमठ जैसे हालत होते जा रहे हैं। भू-धंसाव से यहां के कई घरों में इतनी दरारें आई हैं कि अफसर खुद भी हैरान हैं। बीते रविवार को प्रभावित क्षेत्र बहुगुणानगर, सुभाषनगर व अपर बाजार का डीएम हिमांशु खुराना, एसडीएम हिमांशु कफलिटया, विधायक अनिल नौटियाल व आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम बहुगुणानगर में मकानों की दीवारों पर पड़ी मोटी दरारें देखकर दंग रह गए।डीएम ने प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने, क्रकोमीटर लगाने के निर्देश दिए। आगे पढ़िए
बता दें कि कर्णप्रयाग के अपर बाजार में पिछले साल बरसात के दौरान भू-धंसाव शुरू हुआ था। तुरंत ही वहां के लोगों ने सीएम, डीएम, एसडीएम से भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय करने की गुहार लगाई थी लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया गया। और अब स्थिति यह है कि यहां के 28 मकान कभी भी गिर सकते हैं। रविवार को प्रशासन की टीम गांव पहुंची और यहां के मकान देखे। वहीं डीएम ने कहा कि भू-धंसाव के कारण जिन भवनों में अत्यधिक दरारें आ गई हैं, उनको खाली कर वहां रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। जो लोग किराए पर जाना चाहते हैं उन लोगों को छह महीने तक किराया भी दिया जाएगा। वहीं डीएम ने एसडीएम को भवनों में दरारों की मॉनिटरिंग के लिए क्रेकोमीटर लगाने और सर्वे टीम की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में भवनों के विस्तृत सर्वे के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ डीएम हिमांशु खुराना ने प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद देने का भी वादा किया है।