गढ़वाल: शिक्षक ने क्रूरता की हद कर दी, पीट-पीटकर छात्र का हाथ तोड़ा..अब कैसे देगा परीक्षा?

Teacher broke student hand in Kaljikhal 27 फरवरी से छात्र के एग्जॉम होने हैं, लेकिन उसके हाथ पर प्लास्टर लगा है। ऐसे में वो परीक्षा में कैसे बैठेगा?
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
kaljikhal teacher broken student hand: Teacher broke student hand in Pauri Garhwal Kaljikhal
Image: Teacher broke student hand in Pauri Garhwal Kaljikhal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के स्कूल पढ़ाई के लिए कम और विवादों के लिए ज्यादा चर्चा में रहते हैं। कभी मास्टर जी शराब पीकर स्कूल पहुंच जाते हैं तो कभी छात्रों संग क्रूरता के मामले सामने आते रहते हैं।

Teacher broke student hand in Kaljikhal

ताजा मामला पौड़ी जिले का है। जहां एक सरकारी शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि टीचर ने छात्र को इतनी क्रूरता से पीटा कि उसका एक हाथ ही टूट गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं। छात्र के परिजन भी परेशान हैं, क्योंकि छात्र अब परीक्षा देने में असमर्थ है। 27 फरवरी से छात्र की परीक्षाएं भी होनी हैं। मामला कल्जीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज कांडा का है। जहां पीड़ित छात्र कक्षा 9 में पढ़ता है। आगे पढ़िए

स्कूल में भूपेंद्र थपलियाल नाम के शिक्षक की तैनाती है, जिस पर छात्र को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में एक लावारिस कुत्ता घुस गया था। इस बात के लिए टीचर ने छात्र को जिम्मेदार ठहराया और उसे पीटने लगा। टीचर ने छात्र को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसका हाथ ही तोड़ दिया। छात्र के हाथ की हड्डी टूट गई है। परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। बच्चे के हाथ में प्लास्टर लगा है। परिजनों ने कहा कि आगामी 27 फरवरी से छात्र की परीक्षाएं होनी हैं, अब वो परीक्षा में कैसे बैठ पाएगा। परिजनों ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।