Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
ऋषिकेश: कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन इतना अंधा भी नहीं होता कि किसी को अपने 3 बच्चे और बसी-बसाई गृहस्थी ही न दिखाई दे।
मामला ऋषिकेश का है। यहां 3 बच्चों की मां को नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों के घरों में बवाल हुआ तो महिला नाबालिग से शादी करने की जिद पर अड़ गई। खुदकुशी की धमकी देने लगी। मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन कोई समाधान न निकला। घटना हरिपुरकला ग्रामसभा की है। यहां एक व्यक्ति अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि महिला का एक नाबालिग संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसका पता चला तो युवती और नाबालिग के घर में हंगामा हो गया। दोनों पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गए। वहां महिला को समझाया गया, लेकिन वो कुछ भी सुनने को राजी न हुई। महिला नाबालिग संग शादी करने की जिद पर अड़ी थी। ये भी कहा कि अगर कोई शादी में रोड़ा बना तो वो खुदकुशी कर लेगी। काफी देर तक चले विवाद के चलते पुलिसवाले भी परेशान हो गए।
खैर जैसे-तैसे दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया, लेकिन मामला शांत होने के बाद महिला फिर से हंगामा करने लगी। जिसके चलते पुलिस को महिला के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का दिल नाबालिग लड़के पर आ गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। मंगलवार को महिला और नाबालिग एक जगह बैठे हुए थे। तभी महिला के पति ने दोनों को देख लिया। जिसके बाद महिला का पति उसे थाने ले आया। नाबालिग के परिजनों को भी बुलाया गया। हालांकि थाने में महिला नाबालिग से शादी करने की जिद पर अड़ गई। शादी न होने पर खुदकुशी करने की धमकी भी दी। हंगामा कर रही महिला के खिलाफ शांतिभंग में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। आरोपी महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।