देहरादून समेत 3 जिलों में धारा 144, अलर्ट पर पुलिस और प्रशासन

Uttarakhand PCS Mains Exam Section 144 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रदेश में 16 केंद्रों पर पीसीएस मेंस की परीक्षा करा रहा है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
uttarakhand dhara 144 news: Uttarakhand PCS Mains Exam Section 144
Image: Uttarakhand PCS Mains Exam Section 144

देहरादून: उत्तराखंड में होने वाली भर्ती परीक्षाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं। कभी पेपर लीक तो कभी नकल की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते दिनों पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हुआ तो शासन ने परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराई।

Uttarakhand PCS Mains Exam Section 144

इतना ही नहीं नकल विरोधी कानून बनाकर पेपर लीक करने वालों और अफवाहें फैलाने वालों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। इसी कड़ी में पीसीएस मेंस परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के तीन जिलों में परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केन्द्र से 100 मीटर की परिधि में किसी भी शख्स का गैरजरूरी रूप से घूमना प्रतिबंधित रहेगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग प्रदेश में 16 केंद्रों पर पीसीएस मेंस की परीक्षा करा रहा है। परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। कहां कितने केंद्र बने हैं, और कितने परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, ये भी बताते हैं।

राजधानी देहरादून में सात केंद्रों पर पीसीएस की परीक्षा होगी, जिसमें 2213 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसी तरह हल्द्वानी में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1707 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। एग्जाम के दौरान अभ्यर्थियों पर सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है और हर सेंटर पर पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। राज्य लोक सेवा आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वह समय से पूर्व अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। उन्हें सख्त चेकिंग से गुजरना होगा। एहतियात के तौर पर एग्जाम सेंटर के पास धारा-144 लागू है और छात्रों को कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जा रहा है। अगर कोई गड़बड़ी करते पाया गया तो नए नकल कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।